इंदौर शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस टीम को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है टीम को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ बदमाश दूसरे राज्य से यहां हथियार खरीदने आए हैं। बुरहानपुर से हथियार खरीद कर इंदौर से गुजरने वाले हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही घेराबंदी कर पांच बदमाशों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। बदमाशों से प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि पाँच मे से दो बदमाश पंजाब राज्य के वांटेड अपराधी है जो कई दिनों से फरार चल रहे थे। पंजाब पुलिस कुछ दिनों में इन दोनों अपराधियों को प्रोडक्शन वारंट पर यहां से लेकर जाएगी।
क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश डंडोतिया के अनुसार उनकी टीम ने दो दिन पूर्व पंजाब के पांच गैंगस्टर को 12 अवैध पिस्टल और 5 जिन्दा कारतूस राउंड सहित गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि पांचो बदमाश पंजाब की एक गैंग से ताल्लुक रखते हैं, जिसका नाम शिशु गैंग है। शिशु गैंग का पंजाब की स्थानीय शेरा गैंग से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। शिशु गैंग की एक महिला की पिछले दिनों एक गेंगवार में गोली लगने से मौत हो चुकी थी,वही शिशु गैंग के अन्य सदस्यों को अपनी भी जान का खतरा महसूस हो रहा था। इसी के चलते वह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में हथियारों को खरीदने आए थे। शिशु गेंग ने बुरहानपुर से हथियार खरीदने के बाद जैसे ही इंदौर की शहरी सीमा में प्रवेश किया वैसे ही इंदौर की क्राइम ब्रांच टीम ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
क्राइम ब्रांच टीम को यह जानकारी भी हासिल हुई है कि गुरमेल सिंह और शिशु सिंह पंजाब राज्य के फिरोजपुर जिले के कुलगडी पुलिस स्टेशन के 307 धारा हत्या के प्रयास के वांटेड अपराधी है जिनकी पंजाब पुलिस तलाश कर रही है। इस बात की पुष्टि कूलगडी पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने इंदौर क्राइम ब्रांच के एडीसीपी राजेश दंडोतिया से की है। हालांकि क्राइम ब्रांच टीम ने सभी पांचो बदमाशों को कोर्ट समक्ष पेश कर एक दिन के रिमांड हासिल की है वही दो दिन बाद पंजाब पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर शिशु सिंह और गुरमेल सिंह को अपने साथ पंजाब ले जाएगी।
