तुकोगंज क्षेत्र में लोन रिकवरी एजेंटों ने लोन की किश्त नहीं चुकाने को लेकर एक युवक से की मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

https://youtu.be/l7OX_wTNAD4

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लोन न चुका पाने के कारण बैंक के रिकवरी एजेंट द्वारा एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है पूरा मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है घायल की शिकायत पर पुलिस ने दो एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के सिल्वर मॉल का है जहां आईडीएफसी बैंक का ऑफिस है यहां से मुकेश नाम के युवक को एजेंटों द्वारा फोन किया गया कि आपने जो पर्सनल लोन लिया है उसकी किस्त बकाया है उसे भर कर जाइए जब वहां पहुंचा तो उसके साथ ऑफिस में मौजूद दो बैंक के एजेंट द्वारा मोबाइल छीन कर मारपीट की गई मुकेश ने उसका वीडियो भी बनाना चाहा जिसको लेकर उसके साथ विवाद किया गया मुकेश की शिकायत पर तुकोगंज पुलिस ने आईडीएफसी बैंक के रिकवरी दो एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version