नवरात्रि के 9 दिन अपने साथ अपार उमंग और खुशियां लेकर आए हे । रेसकोर्स रोड नवदुर्गा मंडल द्वारा अभय प्रशाल में आयोजित ताल गरबा महोत्सव में
उत्साह, उल्लास और उमंग का प्रतीक ताल गरबा महोत्सव का यह रंग एक अलग ही छवि लिए गरबा प्रतिभागियों पर चढ़ा।
रेसकोर्स रोड नवदुर्गा मंडल’ के तत्वावधान में अभय प्रशाल में जारी ताल गरबा महोत्सव की रात बेहद खुशनुमा थी। यहां मौजूद हर गरबा प्रतिभागी अपनी ही धुन में मस्त होकर देवी की आराधना कर रहा था।
कभी भजन तो कभी लोकगीत, कभी गीतों की धुन और कभी प्रभु नाम की धुन थिरकते कदमों को रुकने की इजाजत ही नहीं दे रही थी । ताल का यह रंग इतना पक्का था कि इसमें दर्शक भी रंग गए। बच्चों से लेकर उम्रदराज तक सभी ताल से ताल मिलाते हुए झूम रहे थे। परंपरा, आधुनिकता, सुविधा और पारिवारिक माहौल का सार्थक उदाहरण ताल गरबा महोत्सव में देखने को मिल रहा है
