इंदौर। शहर के प्रसिद्ध अन्नपूर्णा माता मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी महाराज के सानिध्य में जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ ….. इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए स्वामी अवधेशानंद जी ने कहा …. अन्नपूर्णा मंदिर का काम की कई दिनों से चल रहा है ….. उज्जैन के महाकाल लोक की तरह यह भी विकसित हो गया है , इसलिए इस मंदिर को अब अन्नपूर्णा लोक के नाम से जाना जाएगा ….. भक्तों को अब माता के नियमित दर्शन होंगे …..।
