अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में नाबालिक युवती से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक लड़की से छेड़छाड़ करने एवं उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है की पीड़िता नाबालिक है और पिछले दिनों गरबे के एक आयोजन मे गई थी तभी से बदमाश द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है

अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार सुदामा नगर की रहने वाली 12 वर्षीय लड़की के साथ यह घटना हुई है। 17 वर्षीय बदमाश अमित पिता सुभाष इंगले निवासी जन सेवा नगर अन्नपूर्णा क्षेत्र है। पीडीता ने परिजनों के साथ जाकर थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि पिछले दिनों वह एक गरबा आयोजन में गई थी जहां पर एक युवक उस से बात करने का प्रयास कर उसका मोबाइल नंबर मांग रहा था। लड़की ने जब नंबर देने से मना किया तो बदमाश उसके घर के सामने चक्कर लगाने लगा।

पीढ़ीता ने इस बात की खबर अपने घर वालों को दी तो उन्होंने लड़के को समझाने की कोशिश की। लेकिन सोमवार रात बदमाश अचानक लड़की के घर पहुंचा और उसे एसिड फेक कर जान से मारने की धमकी देने लगा। घबराए परिजनों ने इस मामले में अन्नपूर्णा थाने में शिकायत की है। जहां पुलिस ने बदमाश के खिलाफ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की और समजाईश देकर छोड़ दिया।

Exit mobile version