अदालत में कामकाज हुआ सामान्य , सीजेआइ से मिले अधिवक्ता, प्रदेश में हड़ताल स्थगित रहेगी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात को बताया सकारात्मक

मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआइ) डी.वाई. चंद्रचूड़ से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। संभावना है कि मामले का पटाक्षेप हो गया है। राज्य अधिवक्ता परिषद ने कुछ मांगो के साथ 23 मार्च से प्रतिवाद दिवस की घोषणा की थी। इसके बाद छह दिन अदालतों में अधिवक्ताओं ने पैरवी नहीं की। गतिरोध के बीच सीजेआइ से मिलने का समय मांगा गया था। समय मिलने पर मंगलवार को परिषद ने हड़ताल स्थगित कर दी थी। इसलिए बुधवार को हाईकोर्ट से जिला अदालतों और ट्रायल कोर्ट में सामान्य कामकाज हुआ। आगे भी अधिवक्ता पैरवी करेंगे सीजेआइ से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में परिषद अध्यक्ष प्रेम सिंह भदौरिया, पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे। मुलाकात सकारात्मक बताई गई है।

Exit mobile version