अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर इलाज के दौरान हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के सिमरोल क्षेत्र में खेत से घर लौट रहे बुजुर्ग को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई अन्नपूर्णा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है

मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहां सिमरोल क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग अशोक अपने खेत से घर की ओर जा रहे थे उसी दौरान अज्ञात वाहन ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए परिजन को सूचना मिलने के बाद उन्हें अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां आज उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई अन्नपूर्णा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है

Exit mobile version