कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय मानस भवन में नारी सम्मान एवं समृद्धि योजना के फार्म भरवाए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के वचन पत्र के अनुसार आज कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय मानस भवन में नारी सम्मान एवं समृद्धि योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित कर 1500 रुपए सम्मान निधि के फार्म भरवाए!इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री वीर सिंह रघुवंशी,पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह रघुवंशी, पूर्व विधायक निशंक जैन,श्रीमती विद्या यादव,सहित बड़ी संख्या कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया! कांग्रेस की नारी सम्मान एवं समृद्धि योजना का लाभ लेने हजारों की संख्या में महिलाएं मानस भवन पहुंची!जहां पर काउंटर लगाकर अलग-अलग वार्ड की महिलाओं के फार्म भरे जा रहे थे! इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं के अंदर अलग ही उत्साह देखने को मिला!

Exit mobile version