अज्ञात बदमाश द्वारा कॉलोनी के गार्डन की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लॉट काटकर बेचे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में फिर एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहा कॉलोनी की गार्डन की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर प्लॉट काटकर बेच दिए जांच में यह बात भी सामने आई कि सरपंच और पंचायत के फर्जी दस्तावेज और सील तैयार कर धोखाधड़ी की गई है

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का हे यहां के ग्राम भाँगया क्षेत्र में स्थित कालिंदी गोल्ड कॉलोनी में स्थित गार्डन की जमीन पर फर्जी तरीके से अज्ञात बदमाश द्वारा गार्डन की जमीन के फर्जी दस्तावेज और पंचायत की फर्जी सील तैयार कर गार्डन की जमीन की रजिस्ट्री करा ली और उस पर फर्जी तरह से प्लॉट काटकर बेच दिए गए फरियादी मामराज जयसवाल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है

Exit mobile version