अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की अगुवाई में महाराजा छत्रसाल और महाराणा प्रताप जी की जयंती धूमधाम से मनाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की अगुवाई में सोमवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जंयती महोत्सव पूरे शौर्य और सम्मान के साथ मनाया गया,, इस अवसर पर महू नाका प्रतिमा पर राजपूत समाज के साथ अन्य समाजजनों ने भी महाराणा के त्याग और शोर्य को नमन करते हुऐ उन्हें याद किया,,,

सोमवार को इंदौर सहित देशभर में महाराजा छत्रसाल और महाराणा प्रताप जी की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है,, इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा महूनाका प्रतिमा पर 21 किलो का पुष्प हार महाराणा प्रतिमा को पहनाया गया,, महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि छत्रिय राजाओं की जयंती और पुण्य तिथि पर महासभा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है और इस मौके पर उनके शोर्य, त्याग और बलिदान को याद किया जाता है,,,

Exit mobile version