अंतर्राष्ट्रीय हिंदू संगठन के तत्वाधान में जन्माष्टमी पर भजन संध्या एवं श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन संपन्न

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

अंतरराष्ट्रीय हिंदू संगठन एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने कल बड़ी धूमधाम से भव्य भजन संध्या और जन्माष्टमी मनाई… राजबाड़ा चौक पर लाखो लोगो के साथ मध्य प्रदेश सरकार को भोपाल में हिलाने वाले करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर,राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह राघव , इंदौर जिलाध्यक्ष करनी सेना ऋषिराज सिसोदिया और राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह, राम सिंह दिखित, समाजसेवी आशुतोष नेमा विशेष रूप से उपस्थित हुए…इस आयोजन में फूलो की बारिश हेलीकॉप्टर द्वारा हुई और और शहर के सारे साधु संत महात्मा उपस्थित रहें जिसमे मुख्य रूप परमपूज्य महामंडलेश्वर रामगोपालदास शास्त्री महाराज, परमपूज्य महामंडलेश्वर दादू महाराज ,महंत जयेशदास उदासीन, महंत गणेशगीर गोस्वामी एवं इंदौर के तमाम प्रतिष्ठित हस्तिया शामिल हुई.. आयोजन में क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय भी विशेष रूप से उपस्थित थे। आयोजक सन्नी परियानी ने बताया कि आयोजन में भव्य भजन संध्या के साथ श्री कृष्ण जी की रासलीला भी हुई.. राधा कृष्ण की प्रस्तुतियों के साथ हनुमान जी के रूप में आए कलाकार ने भी खूब रंग जमाया… आयोजन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के बैनर तले हुआ… आयोजक समाजसेवी सन्नी परियानी एवं विशाल खटीक ने उपस्थित अतिथियों, हिंदू संगठन के पदाधिकारियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version