शुजालपुर में देवउठनी एकादशी पर शासकीय जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय का खेल मैदान 11 हजार से अधिक दीपकों की रोशनी से जगमग हुआ। खेल शिक्षक और उनकी टीम के 300 से अधिक खिलाड़ी लगभग 180 लीटर तेल से एक साथ 11 हजार दीपक जगमग करने के लिए लगातार 16 घंटे तक मेहनत करते रहें। अपने आप में एक अनूठी मिसाल पेश करने वाले इस आयोजन में कलाकारों द्वारा पूरे मैदान में आत्मनिर्भर भारत का संदेश देती आकर्षक रंगोलियां और दीपक की जगमगाती रोशनी आकर्षण का केंद्र रही। खिलाड़ियों के इस आकर्षक आयोजन में स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार के साथ खेल प्रेमियों एवं अन्य परिवारजनों ने भी बड़ी संख्या में खेल मैदान पर पहुंचकर इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
