प्रचार के आखिरी दिन जावरा के जीवन ने दिखाई अपनी ताकत,कार्यकर्ता अपने आप को विधायक महसूस करेंगे और मैं अपने आप को कार्यकर्ता- जीवन सिंह शेरपुर
निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर ने आखरी दिन उड़ाई प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों की नींद जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह हुआ़ भव्य स्वागत, मिला जीत का आशीर्वाद बुधवार को पिपलोदा नगर में जनसंपर्क के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों की नींद उड़ा दी है।
निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर ने आखरी दिन उड़ाई प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों की नींद जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह हुआ़ भव्य स्वागत, मिला जीत का आशीर्वाद बुधवार को पिपलोदा नगर में जनसंपर्क के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों की नींद उड़ा दी है।

इस वजह से क्षेत्र का चुनावी समीकरण बदलता हुआ दिख रहा है जनसंपर्क के दौरान जहां पहुंचे वहां जन सैलाब उमड़ा। सबसे ज्यादा उत्साह बड़े बुजुर्ग युवाओं और बहनों में दिखा। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर का स्वागत किया
विधानसभा सीट पर प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर ने अपनी ताकत दिखाते हुए प्रतिद्वंदियो को मुसीबत में डाल दिया है प्रतिद्वंदियों को जहां एक ओर जन समर्थन जुटाने के लिए कड़ी मशक्कत करना पड़ रहा था वहीं जीवन सिंह शेरपुर के समर्थन में सैकड़ो की संख्या में पिपलोदा नगर के मतदाता कार्यकर्ता रैली की शक्ल में शामिल हुए। कार्यकर्ता ने शेरपुर के पक्ष में जोर शोर से पिपलोदा नगर में प्रचार कीया। जनसम्पर्क के दौरान जनता का उन्हें अच्छा आशीर्वाद मिला किसी ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया तो किसी ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व फल फ्रूट से तोला हर तबके और हर उम्र के लोगों का समर्थन निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर को मिला। जनसंपर्क के दौरान जीवन सिंह शेरपुर ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
जीवन सिंह शेरपुर बोले
पिपलोदा में आयोजित जनसंपर्क में जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि वे राष्ट्रहित की बात करते हैं अगर वह राष्ट्री हित में होते तो उनके बच्चों को सेना में भेजते ना की राजनीति करवाते यह ना तो राष्ट्र के हित में है ना जावरा के हित में है यह केवल उनके परिवार के हित में है उनके बच्चों के हित में ये नेता लोग 5 साल इसीलिए कमाते हैं कि उनको वापस से टिकट लाना है। विधायक के सामने श्याम जी द्वारा बगावत करने पर विधायक ने पिपलोदा नगर के कई विकास कार्य के काम रुकवा दिए विधायक एक व्यक्ति के लिए पूरे नगर पंचायत के खिलाफ हो गए। एक प्रत्याशी की लोगों को डराने की वीडियो आ रही हैं दूसरा मुझे डरा रहा है और गुंडा मुझे बोल रहे है। बार-बार राष्ट्र हित की बात करते हैं राष्ट्र हित में स्कूल की व्यवस्था सुधार दो अस्पताल की व्यवस्था सुधार देते
विधायक को खाली जाति धर्म पर वोट लेना है यह लोग या तो जाति के नाम पर लडवाएंगे या धर्म के नाम पर लड़वाएंगे और आपसे वोट ले जाएंगे। 75 साल में कुछ नहीं कर पाए 80 साल हो जाएंगे फिर भी कुछ नहीं कर पाएंगे इसलिए एक बार मुझे वोट देकर देखिए सारे काम 5 साल में करके बताऊंगा कार्यकर्ता अपने आप को विधायक महसूस करेगा और विधायक अपने आप को कार्यकर्ता महसूस करेगा। आप भी कंफ्यूज रहेंगे की विधायक मैं हूं या आप आपके सामने कार्यकर्ता की तरह काम करूंगा गांव में आपके बीच में आकर आपकी समस्या जानूंगा और उसे पूरा करूंगा। सोशल मीडिया पर बहुत सारी भ्रामक चीजे आएगी उससे हमको सावधान रहना है। इस बार दोनों पार्टियों की जमानत जप्त होगी। इतने सालों से कांग्रेस बीजेपी से लड़ रही थी बीजेपी कांग्रेस से लड़ रही थी लेकिन इस बार दोनों पार्टियों मेरे से लड़ रही है और मेरे ऊपर आरोप लगा रही। बहुत सारे लोग आपको डरआएंगे धमकाएंगे सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फेलाएंगे। इन सब पर ध्यान नहीं देना। विधायक पटवारी को इतना भी नहीं बोल सकते हैं कि किसानों से पैसे मत लो। खेत की नपती करनी तो पैसे दो रजिस्ट्री करवानी तो पैसे दो नामांतरण के भी पैसे दो
जब सारी चीज फ्री है तो नामांतरण करने के पैसे किस बात के अगर थाने में जाएंगे तो वहां पर दो दलाल फिक्स हैं दलाल ही सब काम करवाते हैं और यहां से पैसे सारे कार्यालय जाते हैं अगर यह सारे कार्यालय पर पैसे बंद करवाने है तो एक बार विश्वास करके देखें सारे काम न्याय पूर्वक होंगे। अधर्म को बर्दाश्त नहीं करेंगे किसी के साथ अन्याय व अत्याचार होने नहीं देंगें। दोनों पार्टियों के लोग आपके पास पैसे लेकर आएंगे उनसे पैसे ले लेना और मंदिर में दान कर देना क्योंकि वह पैसे हमसे लुटे हुए हैं। यह सत्य और असत्य सत्य की लड़ाइयां असत्य का पलड़ा भारी रहता है लेकिन जीत हमेशा सत्य की होती है 275 पोलिंग में से 275 पोलिंग हम जीतेंगे यह रिजल्ट भी 3 तारीख को आएगा देख लेना। बस आप सभी को अधिक से अधिक ऑटो रिक्शा पर अपना मतदान करना है और जावरा विधानसभा को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले