चोरी की घटना ट्रेस- दो महिला चोर को पुलिस। के किया गिरफ्तार। पुलिस ने पैसा किया जप्त।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

झाबुआ। 06 सिंतबर को फरियादी गगनदीपसिंह पिता नरेन्द्रसिंह सनूजा उम्र 39 साल झाबुआ से आटोपार्ट का कलेक्शन कर बाजपेई बस मे बैठकर झाबुआ से इन्दौर जा रहा था की रास्ते मे भीडभाड मे फरियादी के जींस की पेंट की आगे की जेब से किसी ने 45000 रुपये नगदी रखे पर्स (पाउच) चोरी कर लिया।  

मुखबिर की सूचना पर 18.09.2023 को अन्नाबाई पति प्रेमसिंह भुरिया उम्र 37 साल निवासी भुतेडी, जैमतीबाई पति करमा भुरिया उम्र 54 साल निवासी भुतेडी से पुलिस ने सख्ती से पुछताछ की। आरोपीया द्वारा चोरी की घटना घटित करना स्वीकार किया। दोनों को गिरफ्तार कर अन्नाबाई से 25000/- नगदी एवं आरोपीया जैमतीबाई से 15000/- रुपये नगदी जप्त किये।

थाना कालीदेवी द्वारा चोरी की घटना को ट्रेस कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर चोरी गया मश्रुका नगदी 40000/- रुपये जप्त किये गये है।

कार्यवाही मे निरी. प्रदीप वाल्टर, उनि नीलमसिंह, सउनि शोभाराम दनगाया, प्र.आर.111 विजय प्र.आर.526 योगेन्द्र मावी, म,प्र.आर,220 शीला,आर.224 रामकुमार यादव, आर.435 गुलाब का सराहनीय योगदान रहा है ।

- Advertisement -
Exit mobile version