सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ हुआ भाजपा के विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही आज शुजालपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में संगीतमई सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक, स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार, पूर्व विधायक केदारसिंह मंडलोई के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें। हालांकि अभी तक भारतीय जनता पार्टी ने शुजालपुर विधानसभा के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है,परंतु सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार ही भाजपा से चुनाव लड़ेंगें।

Exit mobile version