– मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने श्रमिक दिवस पर अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शाजापुर जिला ईकाई के साथ शुजालपुर श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से एकत्रित हुए पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून,पत्रकार भवन की लीज, जिला और तहसील स्तर पर पत्रकारों को अधिमान्यता देने सहित बेगारी प्रथा जैसी प्रमुख मागों को अपने मांग पत्र में शामिल करते हुए रैली निकालकर मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार को ज्ञापन सौंपा।
