मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आज पुरानी मंडी में विवाह आयोजन संपन्न हुआ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आज पुरानी मंडी में विवाह आयोजन संपन्न हुआ! इस आयोजन में 156 जोड़ों ने भाग लिया! जिसमें विवाह एवं निकाह का आयोजन एक साथ किया गया! नगर पालिका प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन ने पुरानी मंडी में आयोजन को लेकर काफी व्यवस्थाएं की थी! स्थानीय लाल परेड ग्राउंड से सभी दूल्हा प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बारात लेकर पुरानी मंडी पहुंचे! इस बारात का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ! कार्यक्रम में प्रमुख रुप से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव,विधायक हरि सिंह सप्रे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू रघुवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गायत्री रघुवंशी, पूर्व विधायक निशंक जैन एवं कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे!क्षेत्रीय विधायक श्रीमती लीना जैन कार्यक्रम में नजर नहीं आई जो चर्चा का विषय रहा!

Exit mobile version