शुजालपुर – नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज शुजालपुर के न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त निर्देश के परिपालन में तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। विधिक सेवा समिति शुजालपुर के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश संजय कुमार भलावी द्वारा अन्य न्याधीशगणों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर इस नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया।

इस नेशलन लोक अदालत में अपराधिक शमनीय प्रकरण, धारा-138 एनआई एक्ट, चेकों के अनादरण संबंधी प्रकरण, बैंक वसूली के प्रकरण, दावा प्रकरण, पारिवारिक प्रकरण, श्रम विवाद प्रकरण, भू-अर्जन संबंधी प्रकरण, तथा बिजली एवं पानी के भुगतान संबंधी प्रकरण, राजस्व प्रकरण, व्यवहार वाद प्रकरण एवं अन्य लंबित एवं विवाद पूर्व प्रकरण (प्री-लिटिगेशन) प्रकरणों के साथ-साथ रिटायरल बेनिफिट अर्थात पेंशन से संबंधित प्रकरणों सहित न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों और फरियादी की सहमति से निराकरण किया जाएगा।

Exit mobile version