इंदौर – परमपूज्य जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के 75 वें जन्मोत्सव पर निकली रथयात्रा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

परमपूज्य जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के 75 वें जन्मोत्सव अमृत महोत्सव निकली रथयात्रा जो दिनांक 8/12/23 को एक उमंग नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र 3576 ई.सेक्टर सुदामा नगर हवा बंगला चौराहा द्वारिकापुरी थाने के पास इन्दौर से सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई,,,।पंडित अजय शर्मा अज्जु भैया राघव परिवार ने बताया कि
अमृत कलश यात्रा हवा बंगला चौराहा से प्रारंभ होकर फूटी कोठी चौराहा रणजीत हनुमान मंदिर महू नाका महू नाका अन्नपूर्णा मंदिर चाणक्यपुरी चौराहा गोपुर चौराहा होते हुए नर्मदा चौराहे पर भव्य स्वागत के साथ यात्रा अपने अगले पड़ाव की ओर प्रस्थान किया,,, यात्रा का मार्ग में विभिन्न मंचों से स्वागत किया गया,,
सनातन धर्म के चक्रवर्ती सम्राट पूज्य जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के सनातन प्रयास से यह यात्रा देशभर में जारी है,
,यह यात्रा 25 नवंबर 2023 को बीकानेर राजस्थान से प्रारंभ होकर विभिन्न राज्यों से होते हुए कल 8 नवंबर को इंदौर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर अयोध्या रवाना हुईं,,,

Exit mobile version