शाजापुर जिले में 84.78 प्रतिशत हुआ मतदान 86.67 प्रतिशत पुरुष और 82.77 प्रतिशत महिला वोटर ने किया मतदान.

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन में शाजापुर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 84.78% मतदान हुआ। जिसमें शाजापुर विधानसभा-167 में 84.90%, शुजालपुर विधानसभा -168 में 84.36% और कालापीपल विधानसभा -169 में 85.05% मतदान किया गया। जिलेभर में कुल 5 लाख 83 हजार 567 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपना जनप्रतिनिधि चुनकर इस मतदान अभियान महोत्सव में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया। जिलें की कुल तीनों विधानसभा सीटों पर 86.67% पुरुष वोटरों और 82.77% महिला वोटरों ने लोकतंत्र के इस महा पर्व में अपनी भागीदारी निभाई।

Exit mobile version