-छठ पूजा को लेकर इंदौर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को लेकर किए जा रहे हैं व्यापक इंतजाम,छठ पूजन के लिए जाने वाले यात्रियों की यात्रा सुगम हो इसके लिए इंदौर रेलवे द्वारा क्राउड मैनेजमेंट टीम की तैनाती की गई है साथ ही रेलवे विभाग यात्रियों से सफर में किसी विस्फोटक सामग्री या ज्वलनशील पदार्थ न लेकर जाए इसके लिए लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की जा रही है।
दरअसल उत्तर भारतीय लोगों का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजन माना जाता है जिसे बड़ी धूम-धाम से उत्तर भारतीय लोग मनाते है, जहां इसी कड़ी में 17 से 20 नवम्बर तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर इंदौर में रहने वाले लाखों उत्तर प्रदेश के निवासी अपने वतन लौटते है जिससे ट्रेनों में खासी भीड़ बढ़ जाती है जिसको ध्यान में रखते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इंदौर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए व्यपाक इंतेजाम किये जा रहे है, रेलवे पीआरओ खेमराज मीना ने बताया कि दीपावली के 6 दिनों बाद उत्तर भारतीयों का महापर्व छठ पूजा मनाया जाता है, जहां बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश की चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त कोच भी जोड़ें गए हैं।
रेलवे पीआरओ ने बताया कि इंदौर से चलने वाली सभी ट्रेनों की चैंकिंग अभियान चलाया जा रहा है,ओर किसी भी हादसे से बचने के लिए कोई भी यात्री अपने साथ सफर में ज्वलनशील पदार्थ सिगरेट केरोसिन साथ में ना लेकर जाए इसकी सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरुक किया जा रहा है, इसके अलावा छठ पूजा के लिए इंदौर रेलवे स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट के लिए तैनाती की है और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त स्टॉप भी लगाया गया है।
