शहर ने ओढ़ी कोहरे की चादर सर्द हवाओं से तापमान में हुई गिरावट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

उत्तरी भारत में बर्फबारी के चलते शुजालपुर में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। अचानक बदले मौसम के मिजाज से तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान में गिरावट के चलते सोमवार सुबह पूरा शहर कोहरे के आगोश में लिपटा हुआ नजर आया। घने कोहरे के कारण दृश्यता घटने से वाहनों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट आने की संभावनाएं जताई जा रही है।

Exit mobile version