क्रिसमस पर हुआ प्रार्थना सभा का आयोजन केक काटकर मनाया प्रभू यीशु का जन्मदिवस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्यौहार प्रभु यीशू के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। शुजालपुर में भी ईसाई धर्म के संस्थापक प्रभू ईसा मसीह के जन्मदिवस दीप्ति कान्वेंट स्कूल में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। क्रिसमस पर्व पर पूरे चर्च में आकर्षक साज-सज्जा की गई। क्रिसमस ट्री बनाया गया और सुन्दर झांकियां सजाई गई। चर्च के फादर पाल भगवान यीशु के जन्म पर विशेष प्रार्थना कर जीजस क्राईस्ट को याद करते हुए केक काटकर सभी को प्यार और भाईचारा बनाएं रखने का संदेश देते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। खुशी और उत्साह के इस पर्व को क्रिश्चियन लोगों ने केरल गीत गाते हुए नृत्य कर इस उत्सव को बड़ी ही धूमधाम से मनाया।

Exit mobile version