विधायक श्रीमती लीना जैन द्वारा निकाली रथयात्रा के दोरान भूमि पूजन कार्यक्रम मे चलने का निमंत्रण दिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

100 करोड़ रुपए की लागत से संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज का भव्य मंदिर निर्माण 12 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कर कमलों से भूमि पूजन किया जाना है। जिस के पूर्व निकाली जा रही रथयात्रा में गंज बासौदा ग्यारसपुर की विधायक श्रीमती लीना जैन ने सम्मिलित होकर वार्ड क्रमांक 10 भगवान श्री रविदास मंदिर से ग्राम सिरनोटा, घटेरा,बंजरिया , करीमपुर , रीछई ,रसीलपुर, त्यौदा ग्रामों में पहुंची एवं सभी धर्म प्रेमी बंधुओं को भूमि पूजन कार्यक्रम में चलने का निमंत्रण दिया। वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश तिवारी सहित भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version