विश्व पर्यावरण दिवस पर वन परिक्षेत्र शुजालपुर अंतर्गत लाइफ मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
– जिसमें वनविभाग के बीट प्रभारी हरीश सक्सेना और राजेश जावरिया द्वारा पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाते हुए,प्लास्टिक मुक्त शहर के साथ, ऊर्जा एवं ईंधन की बचत सहित पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना के संबंध में जानकारी दी। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुजालपुर के मॉर्निग ग्रुप सदस्यों एवं वन परिक्षेत्र स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से पौधें लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई।
