भगवान जगन्नाथ की बड़े ही धूमधाम से निकली रथयात्रा रथ यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकली रथयात्रा बेतवा नदी नौलखी घाट से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई स्टेशन रोड नौलकी आश्रम पहुंची! भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ!भगवान जगन्नाथ की जगह जगह आरती एवं पूजा की गई! जगदीशपुरी मानौरा में भी लाखों श्रद्धालु रथ यात्रा के दर्शन करने पहुंचे!भारी पुलिस बल रथ यात्रा की व्यवस्था में लगाया गया! जिला पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ग्राम मानौरा पहुंचे,व्यवस्थाओं का जायजा लिया! गंजबासौदा में भी लाखों श्रद्धालु जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए! सिटी कोतवाली एवं देहात थाने की पुलिस व्यवस्थाओं में लगी रही! चुनावी वर्ष होने के कारण नेताओं के भी जगह-जगह पंडाल लगे हुए थे!

Exit mobile version