बासौदा से सिरोंज जाने वाले रास्ते पर बेतवा नदी पर बनने वाले पुल का काम बंद पड़ा हुआ है! सेतु निगम के जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। बेतवा नदी पर बन रहे डैम के कारण पुल का काम रोक दिया गया है।वर्तमान में जो पिलर बनाए गए हैं वह डैम के पानी में डुब सकते हैं।जिस कारण से वर्तमान में काम रोका गया है,नई ड्राइंग बनने के बाद पिलर को ऊंचा किया जाएगा।इसके बाद पुल का काम प्रारंभ किया जाएगा ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है। लंबे समय से बेतवा नदी पर बनने वाले पुल का काम बंद पड़ा हुआ है और जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे। बासौदा सिरोंज रोड पर बेतवा नदी पुल के दोनों ओर सड़क की हालत भी जर्जर है।जिस कारण से आम राहगीरों को वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
