छावनी अनाज मंडी में व्यापारियों नें दीपावली मुहूर्त पर स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

दिवाली त्योहार के बाद भारतवर्ष मैं व्यापारिक क्षेत्र में नया साल मनाया जाता है और अनाज मंडियों में नए भाव के सोधे खोले जाते हैं, इंदौर की छावनी अनाज मंडी में लाभ लक्ष्मी के शुभ अवसर पर शुभ मुहूर्त का आयोजन किया गया था 4000 से अधिक मंडी व्यापारी शुभ मुहूर्त कार्यक्रम में शामिल हुए जहां चना मूंग सरसों तिलहन के पिछले साल की तुलना में डेढ़ गुना अच्छे भाव खोले गए

दरअसल आपको बता दे हिंदू धर्म की मान्यता अनुसार हर वर्ष दीपावली त्यौहार के कुछ दिन बाद छावनी स्थित अनाज मंडी में शुभ मुहूर्त के सौदे खोले जाते हैं जहां व्यापारियों के द्वारा चना उड़द मूंग जीरा राई जैसे खाद्य सामग्री के सौदे किए जाते हैं आज छावनी अनाज मंडी में 4 हजार से ज्यादा व्यापारियों ने शुभ मुहूर्त के सौदे किए वही मंडी अध्यक्ष ने दिवाली की बधाई देते हुए कहा कि लाभ लक्ष्मी के शुभ अवसर पर शुभ मुहूर्त का आयोजन किया गया था जहां माता लक्ष्मी का पूजन किया गया और ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाकर शुभ मुहूर्त के सौदे खोले गए इंदौर सांसद शंकर लालवानी और विधानसभा के प्रत्याशी गोलू शुक्ला वा दीपक जोशी पिंटू भी शामिल हुए और लगभग 4000 से अधिक व्यापारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे

पिछले साल की तुलना में इस वर्ष डेढ़ गुना व्यवसाय अच्छा रहा है सभी चीजों के भाव अच्छे खुले हैं चना मूंग सरसों सभी का अच्छा व्यवसाय हुआ है सभी व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, अगले हफ्ते से मंडियों में आवक शुरू हो जाएंगे और सभी चीजों का व्यापार खूब अच्छा चलेगा।

Exit mobile version