विदिशा जिले की पांचों विधानसभाओं में मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु नियुक्त मतदान कर्मियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण उपरांत मतदान कर्मियों के द्वारा डाक मत पत्र के माध्यम से लगातार तीन दिनों से मतदान किया जा रहा था।जिसे अब दस नवंबर तक बढ़ाया गया है।विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 145 बासौदा में 420,मतदान कर्मियों ने तीसरे दिन मतदान किया है!बता दे की 80 से उपर बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से उपर दिव्यांग का घर जाकर मतदान दल द्वारा पोस्टल वैलेट से मतदान कराया जा रहा है।
