आज शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रामवीर सिकरवार द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस प्रत्याशी रामवीरसिंह ने भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ द्वारा शुजालपुर में भाजपा की चुनावी जनसभा में शराब माफिया के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए उन्हें शराबबंदी पर चुनौती देते हुए कहा कि हमारे दिए टैक्स से सरकार चलती है,जिस दिन भाजपा सरकार मध्यप्रदेश में शराबबंदी करेगी उस दिन में सबसे पहले मैं अपनी सारी दुकानें बंद करूगां। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव महेन्द्र जोशी ने भी भाजपा सरकार की झूठी योजनाओं के खिलाफ जमकर बयानबाजी करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया।
