बालाजीपुरम हथोड़ा में 11 मई से होने जा रहे 251 कुंड यज्ञ एवं जगद्गुरु रामभद्राचार्य के मुखारविंद से श्री राम कथा की तैयारियां अंतिम चरण में है! इस यज्ञ की तैयारियों में दुर्गा शक्ति सेना की कार्यकर्ताओं द्वारा यज्ञ कुंड तैयार की जा रही है! दुर्गा शक्ति सेना की कार्यकर्ता आशु रघुवंशी ने बताया कि वह अपनी सभी कार्यकर्ताओं के साथ यज्ञ की तैयारियों में लगी हुई है! बालाजीपुरम हथोड़ा के महंत राजा महाराज ने पत्रकारों को बताया कि कथा की तैयारियां अंतिम चरण में है! विगत दिनों जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक भी कथा स्थल का दौरा कर चुके हैं!
