नगर के बालाजीपुरम हथोड़ा में चल रही श्रीराम कथा का आज भव्य समापन हुआ! जगद्गुरु रामभद्राचार्य के मुखारविंद से चली श्रीराम कथा में हजारों की संख्या में भक्तजन कथा सुनने के लिए उमड़ पड़े! इस दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कथा व्यास पीठ से यह कहा कि नगर गंजबासौदा को नशा मुक्त किया जाए तभी धर्म की स्थापना हो सकती है! नशा शरीर का नाश करता है इसी के साथ धर्म से दूर करता है! जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने जिला पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर को भी मंच से निर्देशित किया कि आप जिले को नशा मुक्त बनाएं! कथा एवं यज्ञ के समापन पर देशभर से साधु संत बालाजीपुरम हथोड़ा पहुंचे! चुनावी वर्ष होने के कारण कथा में राजनीति भी खूब नजर आई…बाहर के नेताओं ने भी यहां पर मंच का खूब उपयोग किया! इस ज्ञान गंगा में डुबकी लगाकर कई नेता राजनीति की वैतरणी पार करना चाह रहे हैं…?
