बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद की शौर्य जागरण यात्रा आज गंजबासोदा पहुंची

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद की शौर्य जागरण यात्रा आज गंजबासोदा पहुंची। जिसकी अगवानी करने के लिए बजरंग दल,विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ो कार्यकर्ता शनि मंदिर रोड पर पहुंचे।जहां से शौर्य जागरण यात्रा को राजेंद्र नगर,सिरोंज चौराहा,सावरकर चौक जयस्तंभ चौक से होते हुए मुख मार्गो से मानस भवन तक लाया गया। मानस भवन में बजरंग के केंद्रीय संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे ने एक विशाल सभा को संबोधित किया।इस शौर्य जागरण यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।यात्रा में अयोध्या में बनने जा रहे भगवान श्री राम मंदिर का मॉडल रथ के साथ चल रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ता दूर-दूर से शौर्य यात्रा में शामिल होने के लिए गंजबासौदा पहुंचे।

Exit mobile version