पोलायकलां में राहुल की जन आक्रोश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले शंखनाद करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शाजापुर जिले की पोलायकलां तहसील में जन आक्रोश यात्रा में जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी इस जनसभा में बड़ी संख्या में जनसैलाब देखने को मिला। जनसभा में कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार की सरकार बताते हुए प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया। वहीं राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए भाजपा सरकार को ओबीसी आरक्षण, किसानों के साथ अत्याचार और अडानी अंबानी के खजाने भरने के साथ भाजपा सरकार को आरएसएस की कठपुतली बताते हुए तंज कसा। कार्यक्रम का संचालन विधायक कुणाल चौधरी ने किया वहीं आभार जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी बना ने माना।

Exit mobile version