इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की ने फांसी लगाकर दी जान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के पूर्व लड़की ने अपने परिजनों के नाम एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर मर्ग कायम किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

लसूडिया पुलिस के अनुसार निपानिया क्षेत्र कि कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय वैष्णवी नाम कि लड़की ने आत्महत्या कर ली है। इसी मामले में परिजनों का कहना है की लड़की दोपहर में अपनी बहन के साथ बातचीत कर रही थी फिर अचानक उसने अपनी छोटी बहन को कहा कि उसे नींद आ रही है वह सोने जा रही है। लेकिन कुछ देर बाद जब दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों कमरे में मौजूद एक खिड़की से जाकर देखा तो लड़की फांसी के फन्दे पर झूल रही थी। लड़की के चाचा ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने यूएनओ के स्थल पर पहुंचकर लड़की के शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया। विष्णु के चाचा ने बताया कि लड़की ने सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमे उसने लिखा था कि वह और अब जिंदगी में जीना नहीं चाहती है अपनी मौत की वह खुद जिम्मेदार है इसलिए इसके बाद उसके माता-पिता या परिजनों को परेशान ना किया जाए। हालांकि पुलिस स्टेशन तुम्हारी क्राइम किया है और आगे की तफतीश शुरू कर दी है।

Exit mobile version