आदर्श आचार संहिता लगते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है। शहर में बढ़ते अपराधों को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। स्टेट बैंक के सामने कल हुए लूट के प्रयास के मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।आज जिला पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रात्रि में एडिशनल एसपी समीर यादव फ्लैग मार्च में शामिल हुए।एसडीएम, एसडीओपी,दोनों थानों का बल फ्लैग मार्च में शामिल रहा।एडिशनल एसपी ने बताया शहर में कानून व्यवस्था,शांति व्यवस्था बनी रहे इसलिए फ्लैग मार्च निकाला गया।
