पिछले दिनों लाखों रुपए के मोबाइल की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रदेश के सबसे बड़े मोबाइल बाजार इंदौर के जेल रोड पर पिछले दिनों लाखों रुपए के मोबाइल की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने चोरी किए हुए लाखों रुपए के मोबाइल में जप्त होना बताया है पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए पूरे घटनाक्रम की संपूर्ण जानकारी मीडिया दी…

150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे कंगालने के बाद की गई लाखों की चोरी का पर्दाफाश करना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया है आरोपियों को लेकर पुलिस ने कहा कि दोनों ही आरोपियों को लगातार पीछा करने के बाद नासिक से गिरफ्तार किया गया है पुलिस के अनुसार एमजी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डॉलर मार्केट के व्यापारी रिंकू की दुकान में आरोपियों ने चोरी की घटना को चार दिन पहले देर रात अंजाम दिया था पुलिस की माने तो दोनों आरोपीयो में से एक आरोपी पर पहले के मारपीट की वारदातों में भी शामिल रहने की बात कही है… फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पुलिस अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी निकालने में जुटी है की गई चोरी को लेकर चोरों का खास मकसद खुद की आर्थिक तंगी दूर करने के लिए आरोपीयो ने वारदात को अंजाम दिया…पकड़े गए दोनों आरोपी फैजल ओर विजयंत है जो फिलहाल पुलिस एमजीरोड की पकड़ के है और पुलिस दोनों अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है… पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपियों से और मामले में खुलासा होने की उम्मीद है…

Exit mobile version