पटवारी आंदोलन नेत्रदान महादान बना अनोखा कीर्तिमान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

म. प्र. पटवारी संघ भोपाल के बैनर तले 15वे दिवस की हड़ताल में गुना जिला मुख्यालय पर बैठे पटवारी संघ ने रचनात्मक गतिविधियों में एक नया मानवीय संवेदनाओं का मोल करते हुए अंधत्व से उजाले की और थीम पर लायंस क्लब गुना सेंचुरियन , लायंस नेत्र चिक्तिसालय के तत्वाधान में जिला गुना के समस्त पटवारियों द्वारा नेत्रदान – महादान अंधेरे से उजाले की और मानवीय कृत्यों के अंतर्गत मानवीय संवेदना रखते हुए 106 पटवारियों द्वारा नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा। जिसमें दो युगल पटवारियों द्वारा भी नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा गया। वही एक पटवारी द्वारा जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नेत्रदान कर सामाजिक सरोकार में अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया। हड़ताल अंतर्गत संघर्ष के दिनों में पटवारी संघ के द्वारा कई रचनात्मक कार्य किए जिनमें आज का नेत्रदान महादान बहुत ही प्रेरणादायक कार्य किया गया। इससे पूर्व पटवारी संघ गुना द्वारा तिरंगा के सम्मान में तिरंगा यात्रा एवं शिक्षक दिवस पर शिक्षक का सम्मान तथा किसानों की खुशहाली हेतु वर्षा के लिए मेघयज्ञ किया। पटवारी संघ सदैव आम जन के सहायतार्थ तत्पर रहता है।

Exit mobile version