नशे के खिलाफ पुलिस ने खोला मोर्चा इसी के तहत नशीली दवाओं (ड्रग) कंट्रोल करने के उद्देश्य से एसडीओपी मनोज मिश्रा ने नगर के मेडिकल संचालकों की एक बैठक स्थानीय पटवारी सभागृह में आयोजित की। जिसमें मेडिकल संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि सिरिंज, एविल इंजेक्शन आदि प्रतिबंधित दवाएं बिना डॉक्टर के पर्चे के किसी को भी ना दें अगर कोई भी मेडिकल संचालक ऐसा करते पाया गया तो उस पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं मेडिकल संचालकों ने पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर तहसीलदार जयसवाल थाना प्रभारी कुमरसिंह मुकाती मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी मेडिकल स्टोर एसोसिएशन से जुड़े सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
