नवागंत एसडीएम ने सुबह 7:00 बजे से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से निकलकर नगरपालिका के टचिंग ग्राउंड पहुंचे! जहां उन्होंने कचरा निष्पादन और नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर करते हुए बारीकी से निरीक्षण किया एवं टचिंग ग्राउंड और खाद्य संयंत्र एवं निष्पादन प्रक्रिया को बारीकी से समझा तो वही नगर मैं रेलवे स्टेशन के पास की हनुमान मंदिर के पीछे वाली गली के अतिक्रमण को भी देखा तथा माल गोदाम एवं पुरानी कृषि उपज मंडी का भी निरीक्षण किया!जहां 2 मई को मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह का आयोजन किया जाना है!वहीं पर सरकारी गोदाम में भूसा भरे होने पर भी चिंता व्यक्त की जिसके पश्चात गांधी चौक से पैदल चलते हुए पुरानी नगर पालिका भवन एवं शहर वाचनालय का भी निरीक्षण किया नगर में चल रहे विकास कार्य एवं नगर विकास के लिए क्या-क्या काम और किए जा सकते हैं इसके लिए भी जरूरी निर्देश दिए?
