आजाद नगर थाना क्षेत्र में राह चलते युवक से की 2 बदमाशों ने लूट नगदी रुपए लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में फिर एक लूट की वारदात सामने आई है जहां क्षेत्र के ही रहने वाले 2 बदमाशों द्वारा राह चलते युवक के साथ लूट की और जेब में रखे हजारों रुपए लूट कर फरार हो गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है यहां के मदीना नगर में रहने वाले फरियादी गयाउद्दीन शेख ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने घर की ओर जा रहा था उसी दौरान फिरोज और अज्जू नामक बदमाशों ने उसका रास्ता रोका और उसकी जेब में रखें 70 हजार रुपए निकाल लिए फरियादी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी फिरोज और अज्जू ने गयाउद्दीन के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है वहीं पुलिस ने वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों पर पूर्व में भी मामले दर्ज हैं

Exit mobile version