नगर की जीवन रेखा कहलाने वाली पाराशरी नदी का गहरीकरण तथा सौंदर्यकरण का कार्य प्रारंभ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नगर की जीवन रेखा कहलाने वाली पाराशरी नदी अपने हाल पर आंसू बहा रही थी! मीडिया में कई बार खबरें आने के बाद,आखिर नगर पालिका प्रशासन ने उसकी सुध ली एवं गहरीकरण तथा सौंदर्यकरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है! नगर पालिका प्रशासन एवं जन सहयोग से पाराशरी नदी के गहरीकरण का कार्य चल रहा है! यह कार्य योजना नगर पालिका द्वारा बनाई गई थी! जिसको मूर्त रूप दिया जा रहा है! नगर पालिका अध्यक्ष,एसडीएम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं तहसीलदार सभी इस गहरीकरण कार्य का समय-समय पर निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं! आज वार्ड क्रमांक 8 में नदी का गहरीकरण कार्य किया गया! नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव ने TIME NEWS से बात करते हुए कहा कि पाराशरी नदी नगर की जीवनदायिनी है और उसको बचाना हमारा कर्तव्य है! सभी के सहयोग से उसका गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण किया जा रहा है!

Exit mobile version