डीजे संचालकों ने सरकार की नई गाईडलाइन का किया विरोध सीएम को ज्ञापन देकर संशोधन की मांग

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रदेश की नई भाजपा सरकार की द्वारा प्रदेश में डीजे के उपयोग को लेकर जारी की गई नई गाइडलाइन का प्रदेशभर के डीजे संचालक लगातार विरोध कर रहें हैं। आज शुजालपुर सहित आसपास के क्षेत्र के लगभग 500 से अधिक डीजे संचालक मुख्यमंत्री मोहन यादव को अपना ज्ञापन देने के लिए रवाना हुए। डीजे संचालकों की मांग है कि नए नियमों से हमारी व्यवापार ही बंद हो जायेगा। जिले के सभी डीजे संचालकों ने आगामी शादी ब्याह के सीजन की तैयारी के लिए बैंक से लाखों रुपयों का कर्ज लिया है। हमारे एक डीजे से कम से कम 10 परिवार के लोगों की आजीविका चलती है। ऐसे में सरकार के इस फरमान को लागू करने से हम सभी की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाएगी और हमें भूखे मरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। सरकार द्वारा डीजे को लेकर नई गाईडलाइन जारी करने के आदेश के बाद लोगों द्वारा एडवांस बुकिंग के नाम पर दी गई राशि वापस लौटाने की मांग कर रहें हैं। यदि सरकार अपनी गाईडलाइन में संशोधन नहीं करती है तो हमारा काम पूरी तरह से बंद हो जाएगा। और हम भूखे मरने की कगार पर होंगे। इसलिए आज हम मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर नई गाईडलाइन में संशोधन की मांग रखने मुख्यमंत्री निवास भोपाल जा रहे हैं।

Exit mobile version