3 अक्टूबर से चली आ रही झाबुआ नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई है । शनिवार से सफाई कर्मचारी काम पर लौट आएंगे । सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर भर में सफाई व्यवस्था ठप हो गई थी और जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं । कर्मचारियों की मांगों को लेकर नगरपालिका सीएमओ , अध्यक्ष, उपाध्यक्ष से भरोसा मिलने के बाद हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल तोड़ दी ।
कर्मचारी समय वेतन, वेतनवृद्धि, अतिरिक्त भत्ता, नियमतिकरण और काम दौरान साधन सुविधाओं को लेकर हड़़ताल पर बैठे थे । कर्मचारियों की ये भी शिकायत थी उनकी सर्विस बुक ही गायब है , उन्हें नहीं दिखाई जा रही है । वहीं हड़ताली कर्मचारियों ने स्वच्छता शाखा के कुछ कर्मचारियों पर अभद्रता के आरोप लगाए थे । और उन्हें हटाने की मांग भी की थी । नगरपालिका सीएमओ जाबिर खान ने कहा कि स्थानीय स्तर पर जिन समस्याओं को समाधान हो सकता है उन्हें किया जा रहा है । अगस्त माह का वेतन जमा कर दिया गया है, सिंतबर माह का वेतन जल्द जमा किया जा रहा है । लेकिन अभद्रता करने वाले कर्मचारी को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएमओ गोल-माल जबाव देने लगे । झाबुआ से ऋतिक विश्वकर्मा की रिपाेर्ट
