ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का ऐतिहासिक जुलूस निकाला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गंजबासौदा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का ऐतिहासिक जुलूस निकाला।भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह रघुवंशी बडडा ने जीत का परचम लहराया। विधानसभा चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया,हरि सिंह गंजबासौदा,ग्यारसपुर क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बने है।कांग्रेस प्रत्याशी निशंक जैन को करीब 28,000 मतों से पराजित किया।भाजपा ने जीत का जश्न मनाते हुए स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर से विशाल जुलूस निकालकर पूरे शहर में आभार व्यक्त किया। तीसरी बार विधायक चुने गए हरि सिंह रघुवंशी का शहर में जगह भव्य स्वागत हुआ। विजय जुलूस में वह चेहरे भी नजर आ रहे थे जो पूरे चुनाव में नजर नहीं आए..?

Exit mobile version