कार्यक्रम की तैयारी को लेकर महिला बाल विकास के अधिकारियों ने आज पत्रकार वार्ता आयोजित की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

11 सितंबर को गंजबासौदा के मानस भवन में राष्ट्रीय बाल आयोग की बेंच का आयोजन किया जा रहा है।जिस में आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो बच्चों की समस्याओं को सुनेंगे एवं शिविर में निराकरण कराया जाएगा।कार्यक्रम की तैयारी को लेकर महिला बाल विकास के अधिकारियों ने आज पत्रकार वार्ता आयोजित की किंतु विभाग के अधिकारी पत्रकारों के सवालों के सामने गोल मोल जवाब देते नजर आए।महिला एवं बाल विकास विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार के संबंध में अधिकारी बोलने से बचते नजर आए। महिला एवं बाल विकास विभाग में अब तक क्या कार्रवाई हुई उस पर भी अधिकारी कोई जवाब नहीं दे सके।जिला कार्यक्रम अधिकारी भरत सिंह राजपूत ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।किंतु पत्रकारों के सवालों से बचते नजर आए।अब देखना है बाल आयोग की बेंच में कितनी प्रभावशाली कार्रवाई होती है।

Exit mobile version