इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के गठन के बाद पत्रकार मिलन समारोह एवं स्नेहभोज का आयोजन किया गया!कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक श्रीमती लीना जैन,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गायत्री रघुवंशी, वरिष्ठ पत्रकार सौदान सिंह यादव,कैलाश सक्सेना,अपर कलेक्टर रोशन राय,एसडीओपी मनोज मिश्रा मंच पर उपस्थित रहे!कार्यक्रम के पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया!कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित विदिशा के पत्रकार भी शामिल हुए! अध्यक्ष रवि चौरसिया एवं सचिव अनुज श्रीवास्तव ने अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया!संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया! कार्यक्रम का संचालन पत्रकार रविंद्र जैन ने किया!
