कोर्ट मुंशी की डीसीपी ने ली बैठक और उनकी समस्याएं जानी 9 थानों के कोर्ट मुंशी रहे मौजूद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर डीसीपी झोंन 4 के द्वारा आज कोर्ट मुंशीयो की बैठक लेकर उनकी समस्याओं को जाना यह बैठक हर माह आयोजित कर उनकी समस्याओं को जाना जाता है और उन्हें उचित दिशा निर्देश भी दिए जाते हैं

डीसीपी झोंन 4 आर के सिंह ने बताया कि प्रत्येक माह कोर्ट मुंशी और समन वारंट मुंशी जो प्रत्येक थानों पर होते हैं उनकी प्रत्येक माह मीटिंग लेकर उनसे उनकी समस्याएं जानी जाती है डीसीपी आरके सिंह का कहना है कि कोर्ट और पुलिस के बीच में अहम भूमिका निभाने वाले मुंशी होते हैं और वह अहम कड़ी होता है और उन्हें क्या-क्या समस्याएं आती है इसे लेकर बैठक आयोजित प्रत्येक माह की जाती है कोर्ट मुंशी का काम चालान पेश कर आना वहीं चिन्हित अपराधों में पुलिस समय पर पेश हो रही है या नहीं वही चालान पेश समय पर हो रहे हैं या नहीं यह इनका काम होता है इसी काम में उन्हें क्या-क्या समस्याएं आ रही है वही हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट या डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जो वारंट तामील होने हैं वह समय पर हो रहे हैं या नहीं उनकी समीक्षा भी की जाती है अगर कोई दिक्कत आ रही है तो उसका निराकरण भी इस मीटिंग में किया जाता है इस दौरान झोंन 4 के नो थानों के कोर्ट मुंशी और समन मुंशी उपस्थित रहे और उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए गए

Exit mobile version