आर्य समाज मंदिर में पिछले 7 दिनों से योग प्राणायाम और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण शिविर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आर्य समाज मंदिर में पिछले 7 दिनों से योग प्राणायाम और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण शिविर छोटे-छोटे बच्चों के लिए चलाया जा रहा है! जिसमें नगर के बच्चे सहभागिता कर रहे हैं! इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शारीरिक रूप से आत्मनिर्भर स्वास्थ्य बनाना है! इसके साथ साथ 15 मिनट का बौद्धिक सत्संग भी किया जाता है! इसके माध्यम से बच्चों में सनातन धर्म के प्रति आकर्षण पैदा हो धर्म ग्रंथों का देश और धर्म के विषय में जानकारी हो! इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है! शिविर में प्रशिक्षक के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता योग एवं ताइक्वांडो की प्रथम पुरस्कार विजेता कुमारी साधना विश्वकर्मा द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है!

Exit mobile version