इंदौर राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में चौकीदारी का काम करने वाले एक परिवार की बच्ची को आरोपी एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपरहण कर फरार हो गया, आरोपी ने उसे गांव में ले जाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, फिलहाल पुलिस ने युवती को ढूंढ कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी राहुल जो खुद चौकीदारी का काम करता है, उसने पड़ोस में रहने वाली एक चौकीदार परिवार की युवती को यह कहकर घर से अगवा कर ले गया कि वह उसे एयरपोर्ट पर नौकरी दिला देगा, महज 15,000 रूपये प्रति माह की नौकरी दिलाने का लालच देकर आरोपी उसे धार जिले के एक गांव में ले गया और उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा, इधर परिवार राजेंद्र नगर पुलिस के पास पहुंचा और बताया कि आरोपी राहुल किस तरह से नौकरी का झांसा देकर युवती का अपहरण कर ले गया है। जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी और युवती की तलाश शुरू की, लेकिन युवती तो मिल गई आरोपी मौके से फरार हो गया, फिलहाल युवती को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।
